Ambikapur News: ऑन ड्यूटी शराब पार्टी! हाथी निगरानी छोड़ ढाबे में जाम छलकाते दिखे वनकर्मी

whatsapp image 2026 07 10 at 8.06.26 pm (1)

ऑन ड्यूटी शराब पार्टी! हाथी निगरानी छोड़ ढाबे में जाम छलकाते दिखे वनकर्मी
.सरगुजा में वन विभाग की बड़ी लापरवाही
.ड्यूटी के दौरान शराब पीते दिखे कर्मचारी
.हाथियों की निगरानी की जगह शराब पार्टी!
.वनकर्मियों का वीडियो वायरल
.मीडिया का कैमरा देखते ही भागे वनकर्मी
.ऑन ड्यूटी शराबखोरी का वीडियो सामने आया
.वन विभाग पर उठे सवाल, हाथी निगरानी अभियान के बीच ढाबे में शराब पीते मिले कर्मचारी
. ड्यूटी पर थे या दावत में? शराब पीते वनकर्मियों का वीडियो वायरल, जांच के आदेश


अंबिकापुर
। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सरगुजा वनमंडल के कुछ वनकर्मियों का कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान ढाबे में बैठकर शराब पीने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, सरगुजा वनमंडल के कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी इन दिनों हाथियों की निगरानी और उन्हें सुरक्षित क्षेत्र की ओर ले जाने के अभियान में लगी हुई थी। इसी दौरान चेंद्रा स्थित एक ढाबे में कुछ वनकर्मी कथित रूप से शराब पीते नजर आए। आरोप है कि कर्मचारी सरकारी ड्यूटी के दौरान ही शराब पार्टी कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही मीडिया की टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। कैमरा देखकर सभी कर्मचारी जल्दबाजी में वहां से निकल गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला ऐसे समय सामने आया है, जब सरगुजा संभाग के कई इलाकों में हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। वन विभाग की टीमें 24 घंटे निगरानी में लगी हैं ताकि हाथियों और ग्रामीणों के बीच किसी तरह का टकराव न हो। ऐसे संवेदनशील समय में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के कथित रूप से शराब पीने का मामला सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में यह साबित होता है कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन कर रहे थे, तो उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। वहीं, यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *