शराबी दूल्हे को पहले ठुकराया, 15 दिन बाद उसी के संग लिए सात फेरे

17837405476552336162984291130914

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का चर्चित शादी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कोसमन्दा गांव की युवती मुस्कान, जिसने 23 जून को शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे संत कुमार राय से शादी करने से इनकार कर दिया था, अब उसी युवक के साथ विवाह कर चुकी है। इस वाकये ने लोगों को हैरान कर दिया है और मामला फिर चर्चा का विषय बन गया है।

17837405476552336162984291130914

जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को मुस्कान अपने घर से जांजगीर स्थित परिवार परामर्श केंद्र जाने के लिए निकली थी। दोपहर बाद जब उसका परिवार उससे संपर्क नहीं कर पाया तो पुलिस को सूचना दी गई। युवती के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस खोखरा गांव पहुंची, जहां मुस्कान संत कुमार राय के घर पर मिली।मंदिर में की शादी, पुलिस को बताया अपना फैसला

पुलिस अधिकारियों के सामने मुस्कान ने बताया कि उसने खोखरा गांव के एक मंदिर में संत कुमार राय से शादी कर ली है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। युवती के इस फैसले ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

23 जून को जब संत कुमार राय कथित तौर पर शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचा था, तब मुस्कान ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। उसके इस फैसले की प्रदेशभर में सराहना हुई थी। 25 जून को जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने उसे सम्मानित किया था और परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर बनाने की घोषणा भी की थी। 30 जून को उसने इस जिम्मेदारी का कार्यभार संभाल लिया था। कई सामाजिक संगठनों ने भी उसके साहस को सम्मानित किया था।

हालांकि, महज 15 दिन बाद उसी युवक से मुस्कान की शादी ने सभी को चौंका दिया है। जिस दूल्हे को नशे की हालत में देखकर उसने बारात लौटा दी थी, अब उसी के साथ विवाह करने के फैसले ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *