छत्तीसगढ़ में दिखेगा तूफान अर्नब का असर, IMD का रेड अलर्ट, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

rain 768x432

बंगाल की खाड़ी में बना इस साल का पहला तूफान चक्रवात ‘अर्नब’ तेजी से भारत के तट की ओर बढ़ रहा है. ये तूफान गुरुवार को ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है. इसका असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दिखेगा.IMD ने रेड अलर्ट जारी कियाभारतीय मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

अर्नब तूफान की वजह से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी. 24 सितंबर के लिए रेड अलर्ट, 25 और 26 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की बात करें तो दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हेवी रेन हो सकती है. IMD ने बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, नारायणपुर में रेड अलर्ट और कांकेर और कोंडागांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दुर्ग संभाग के गरियाबंद और धमतरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. कांकेर, रायपुर ,राजनांदगांव,दुर्ग,धमतरी,गरियाबंद,महासमुंद और बालोद के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई. बालोद जिले में महिला खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई. दो अन्य लोग घायल हो गए. दूसरा मामला कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल ब्लॉक का है, जहां एक व्यक्ति खेत में काम कर रहा था. अचानक मौसम बदला और बारिश हुई. शख्स जामुन के पेड़ के नीचे आराम करने लगा, उसी समय पेड़ पर बिजली गिरी उसकी मौत हो गई. तीसरा मामला बेमेतरा जिले का है. सुरहोली-कुसमी मार्ग पर तालाब किनारे काम कर रहे दो मजदूरों की बिजली गिरने से मौत हो गई.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *