बीजेपी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना और विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं बिहार के कई नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. हरीश द्विवेदी बिहार प्रभारी बनाए गए हैं.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की है. BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इंचार्ज (प्रभारी) और को-इंचार्ज (सह प्रभारी) नियुक्त किए हैं.इसमें स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ का जिम्मा दिया गया है. सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी मिली है. वहीं विनोद तावड़े के यूपी प्रभार पर भी BJP ने मोहर लगा दी है.
राम माधव उत्तराखंड के नए प्रभारी हैं. वहीं बांसुरी स्वराज सह प्रभारी. विनय सहस्रबुद्धे को BJP की दिल्ली यूनिट का इंचार्ज बनाया गया. जमयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को को-इंचार्ज बनाया गया.वहीं संजय भाटिया राजस्थान प्रभारी, बैजयंत जय पांडा महाराष्ट्र इंचार्ज बनाए गए.
इसके अलावा हरीश द्विवेदी बिहार और कर्नाटक के लिए; तरुण चुघ गुजरात के लिए चुने गए हैं.राम माधव को तमिलनाडु, राजीव रॉय को मणिपुर, डी पुरंदेश्वरी को ओडिशा का BJP इंचार्ज बनाया गया.BJP ने बिप्लव देब को मध्य प्रदेश का इंचार्ज बनाया; भारती पवार को गोवा, सतीश पूनिया को पंजाब और J-K का इंचार्ज बनाया.इसके अलावा अनिल बलूनी को BJP के कम्युनिकेशन सेल का को-ऑर्डिनेटर और आशीष अग्रवाल को कन्वीनर बनाया गया.
स्मृति ईरानी: छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारीहरीश द्विवेदी: बिहार और कर्नाटक के प्रभारीडॉ. सतीश पूनिया: जम्मू-कश्मीर और पंजाब के प्रभारीराम माधव: तमिलनाडु और उत्तराखंड के प्रभारीसुनील बंसल: तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के प्रभारीअनिल एंटनी: नागालैंड के प्रभारी और गोवा के सह प्रभारी
हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए. वहीं रोहन गुप्ता और संगीता यादव बिहार की सह प्रभारी हैं. बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक मंगल पांडे असम के प्रभारी बनाए गए. मंगल पांडे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.बिहार के एक अन्य नेता पूर्व एमएलसी देवेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए. देवेश कुमार ने पिछले दिनों विधान परिषद से इस्तीफा दिया था उनकी तरफ से खाली की गई सीट पर मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बने थे. मंत्री दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं.
बिहार से बीजेपी की एमएलसी निवेदिता सिंह झारखंड की सह प्रभारी बनाई गई. बिहार से आने वाले राजेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया. बिहार की पिंकी कुशवाहा को भी पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया.
