Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में खत्म किया 28 साल का सूखा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

mirabai chanu 768x432

भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. चानू ने 49 किग्रा केटेगरी के सेमीफाइनल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया. चानू ने महिलाओं की 49किलोग्राम स्नैच में तीन प्रयासों में क्रमश: 83, 85 और 87 किलो वजन उठाया. इसी के साथ भारत ने करीब 28 साल बार एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में कोई मेडल जीता है.मीराबाई चानू ने जीता सिल्वरएशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है.

एशियन गेम्स में यह चानू का पहला मेडल है. वहीं, डेमोक्रेटिक रिरिपब्लिक ऑफ कोरिया की री सोंग-गम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई चानू सभी इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग इवेंट्स में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं.

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में पदक का सूखा खत्म कर दिया है. कर्णम मल्लेश्वरी के बाद वह एशियन गेम्स के वेटलिफ्टिंग इवेंट में पदक जीतने वाली दूसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं. बता दें, चानू ने पहले मल्लेश्वरी ने एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीता था.

कर्णम मल्लेश्वरी ने एशियन गेम्स में दो बार सिल्वर मेडल जीते हैं.1994 में उन्होंने हिरोशिमा एशियन गेम्स में 54 किग्रा वर्ग में पदक जीता था. इसके बाद 1998 में उन्होंने बैंकॉक में आयोजित एशियन गेम्स में 63 किग्रा वर्ग केटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था. अब 28 साल बाद मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीत लिया है.

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू का सफर 2014 में शुरू हुआ था. जहां उन्होंने 48 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था. वह नौवें स्थान पर थी. चोट के कारण वह 2018 एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकी थी, लेकिन 2022 में उन्होंने वापसी की, जहां महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में खेलते हुए उन्होंने 191 किग्रा वजन उठाकर चौथा स्थान हासिल किया. अब एशियन गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने कुल 198 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीत लिया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *