रायपुर-बिलासपुर के बीच कई ट्रेनें रद्द,13 और 14 सितंबर को बढ़ेगी परेशानी

train 768x432

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग और उरकुरा (ईस्ट)-रायपुर स्टोर डिपो दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. यह कार्य 12 और 13 सितंबर को निर्धारित है. इसके चलते यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

रेलवे के अनुसार, 13 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर मेमू (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734), गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68733), बिलासपुर-रायपुर मेमू (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746) तथा रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (58206) रद्द रहेगी.

इसी तरह 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204), नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर (58206) और कोरबा-रायपुर मेमू (68745) रद्द रहेगी

.बिलासपुर में समाप्त होगी मेमू13 सितंबर को झारसुगुड़ा और गोंदिया से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर का परिचालन भी प्रभावित रहेगा. यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी. इसके कारण गोंदिया-बिलासपुर-गोंदिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *