छत्तीसगढ़ में संयुक्त बैंक यूनियनों का मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) आज बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबे समय से लंबित चल रही मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है. इस दौरान देशभर में करीब 8 लाख से ज्यादा बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहने वाले हैं.
बैंको में आज कामकाज पूरी तरह से बंद रहेगा.बैंककर्मी केवल आज ही नहीं बल्कि बैंक यूनियन 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को एक-एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. वहीं बैंक यूनियन ने अपनी मांग 25 अक्टूबर तक पूरी नहीं हाेने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है.
हड़ताल का सबसे प्रमुख कारण 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से हो रही देरी है. मार्च 2024 में द्विपक्षीय समझौते में भारतीय बैंक संघ (IBA) और बैंक प्रबंधन शनिवारों को अवकाश घोषित करने को लेकर सहमति बनी थी, इसके साथ ही सोमवार से शुक्रवार को हर दिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने का भी समझौता हुआ था. इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के अनुमोद को भेजा जा चुका है, लेकिन करीब ढाई साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इसको स्वीकृति नहीं मिली है.
बैंककर्मियों के इस हड़ताल के पीछे कई कारण है, इसमें NPS के स्थान पर OPS, पेंशन अद्यतन, पेंशन पर समान DA, ग्रेच्युटी सीमा वृद्धि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकित्सा बीमा प्रीमियम का वहन, बैंकों द्वारा किए जाने सहित कई मुद्दे लंबित और अधूरे है.

