ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। अमेरिका की ओर से ईरान के दक्षिणी इलाकों और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सैन्य ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी ठिकानों और सैन्य परिसंपत्तियों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
ईरान ने जॉर्डन, बहरीन और इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। जॉर्डन और बहरीन ने कुछ मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही intercept करने की पुष्टि की है, हालांकि ईरान के अमेरिकी सैनिकों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इस बढ़ते तनाव का सीधा असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ रहा है, जहां से वैश्विक तेल कारोबार का बड़ा हिस्सा गुजरता है। हमलों के बीच इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही भी काफी कम हुई है और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है

