School Close भारी बारिश के चलते इस जिले के आज सभी स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश

chhattisgarh budget 2026 27 69

बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने आज यानी 2 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है।

लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव और आवागमन की स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।डीईओ के आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *