उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और लगभग 10:45 बजे एम्स रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर में रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। एयरपोर्ट से एम्स तक वीआईपी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और इस दौरान यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
Posted inChhattisgarhnews
आज रायपुर दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

