ब्लू वाटर खदान होगी प्रतिबंधित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

ladke doobe 4 1686498154 (1)

रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही मौतों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा और खदानों के चारों ओर फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए बाहर से आई टीम लगातार काम कर रही है।

नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में हादसों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब सरकार ने यहां लोगों की आवाजाही रोकने के लिए खदान को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि खदानों के चारों तरफ फेंसिंग की जाएगी, ताकि लोग यहां पहुंचकर किसी तरह की दुर्घटना का शिकार न हों।

पेपर लीक मामले में दोषियों पर कार्रवाई का दावामंत्री टंक राम वर्मा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सामने आए पेपर लीक मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को साफ-सुथरा रखना चाहती है। पेपर लीक जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

युवाओं से संवाद पर भी बोले मंत्रीछत्तीसगढ़ के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के युवाओं से संवाद को लेकर भी टंक राम वर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं की बात सुनना जरूरी है। मंत्री ने कहा कि अगर युवाओं की समस्याएं नहीं सुनी जाएंगी, तो उनका समाधान कैसे निकलेगा। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद को जरूरी बताया।

रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र में स्थानीय सांसद, विधायक और महापौर का नाम नहीं होने के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। इस मामले में कार्यक्रम कौन तैयार करता है, इसकी जानकारी भी उन्होंने नहीं होने की बात कही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *