नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में बीमारी से 22 से ज्यादा बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। मंत्री विजय शाह ने जिले के बैहर आदिवासी अरक्षित विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अडोरी के कुंडेकसा, बोन्दारी, कोरका उसकालटोला सहित आसपास के प्रभावित गावों का दौरा किया। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार और बच्चों से भेंट की उन्हें बेहतर उपचार सुविधा का भरोसा दिया।बता दें कि इन गावों मे मिजल्स संक्रमण और मलेरिया जैसी फैली बीमारी से 22 से अधिक बच्चों की मौत होने और 600 से ज्यादा बच्चों और बड़ों के बीमार होने के बाद अब शासन-प्रशासन सक्रियता से काम कर रहा है, जिसके चलते स्थिति अब कंट्रोल मे है। इसी बीच प्रदेश सरकार के जनजाति मंत्री कुंवर विजय शाह बालाघाट के कुंडेकसा पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर उपचार सुविधा देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से संबंधी सुविधाओं को लेकर उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नसों की कमी होने पर फटकार लगाई और गांव में दवा का छिड़काव करने के लिए भी कहा।मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि यह क्षेत्र दूरस्थ और नक्सल प्रभावित रहा है। जिससे कई अमला आना नहीं चाहते थे। पर अब स्थिति बदली है। यहां व्यवस्था बनाई जा रही। जहां तक कमी या जिम्मेदारी तय करने का तो वह एक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को देंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखेंगे। बालाघाट के लिए एक विशेष योजना बनाएंगे।
जैसे हम पाथरी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाएगे।उन्होंने आश्वासन दिया की राशन, बिजली पानी, सडक सहित सुविधा दी जाएगी आप किसी तरह की चिंता न करें सरकार आपके साथ है खड़ी है। आगामी समय मे हम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लेकर आएंगे।

