भाजपा से जुड़े दो पक्षों में विवाद, मारपीट का आरोप, VIDEO वायरल… थाने पहुंचा मामला

image 2026 08 24t001923.769 1 (1)

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई।

image

तुषार पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है।रेहाना बेगम ने भी दर्ज कराई शिकायतदूसरी ओर रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत देकर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की।

विवाद का वीडियो वायरलमहामाया मंदिर के गेट के पास सार्वजनिक रूप से हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी होती दिखाई दे रही है।, फिलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *