जुठही रेलवे अंडरब्रिज अब रोशन, 15 हजार ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुरक्षित

img 20260821 wa0045

कोटमी सोनार क्षेत्र के जुठही रेलवे अंडरब्रिज अब रोशन, हजारों ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुरक्षित पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार की विनोद जाटवार की अनुकरणीय पहल—रेलवे प्रशासन के सहयोग से अंडरब्रिज में लगाई गई लाइट जांजगीर-चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी विनोद जाटवर द्वारा अनुकरणीय पहल की गई।

पुलिस के लगातार प्रयास एवं रेलवे प्रशासन से पत्राचार के बाद जुठही समपार रेलवे अंडरब्रिज में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट लगाई गई है।यह अंडरब्रिज लगभग 200 मीटर लंबा है, जिसका निर्माण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वर्ष 2019-20 में कराया गया था। अंडरब्रिज से कोटमीसोनार, पिपरसत्ती, बड़े अमेरी, अकलतरी सहित करीब 15 से 20 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है। *दुर्घटना संभावित स्थल से सुरक्षित मार्ग की ओर लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय अंडरब्रिज में अंधेरा रहता था, जिससे दुर्घटना एवं असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती थी।

1000246337

अंडरब्रिज के समीप शासकीय शराब दुकान, गैस गोदाम, मगरमच्छ पार्क एवं शासकीय स्कूल भी स्थित हैं। ऐसे में प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता को देखते हुए पुलिस सहायता केंद्र द्वारा डीआरएम कार्यालय बिलासपुर से लगातार पत्राचार कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया गया।लाइट लगने के बाद अब रात के समय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं अन्य राहगीरों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित होगा। साथ ही अंडरब्रिज में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हुई है।

1000246351

इस कार्य में पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विनोद जाटवर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुधीर कुमार साहू, आरक्षक शुभम एक्का, हमेन्द्र पाटले, जयनाथ दुग्गा, दीपक कौशिक, धन्नु लहरे, हेमेत साहू, रामकुमार नेताम एवं महिला आरक्षक रूखमणी कंवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1000246352

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *