रायपुर, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में 9 IFS अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदों पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी सूची के अनुसार सौरभ सिंह ठाकुर (2017) को उप संचालक गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिनेश कुमार पटेल (2018) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी पदस्थ किया गया है।गणेश यू.आर. (2019) को उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी तरह अभिनव कुमार (2021) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला भेजा गया है।
एस. नवीन कुमार (2022) को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर के संचालक पद से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर पदस्थ किया गया है।गौतम पादीभर (2023) को उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुश्री श्वेता कम्बोज (2023) को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर भेजा गया है।इसके अलावा सुमेध संजय सुरवणे (2023) को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल, सुकमा से उप संचालक इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर पदस्थ किया गया है। तनमय कौशिक (2023) को उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल, रायगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सुश्री स्टायलो मंडावी (2011) के प्रभार में बदलाव किया गया है। वहीं आदेश दिनांक 08 अगस्त 2026 के पालन में उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार समाप्त होगा।वन विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने और विभिन्न वन क्षेत्रों में जिम्मेदारियों के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


