कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 पर FIR, ASP अनु बेनीवाल ने की जांच पुलिस अधीक्षक यानी CSP नेहा पच्चीसिया एक बार और गंभीर विवाद में घिर गई हैं।

जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपों की जांच के बाद उनके खिलाफ कुठला थाने में FIR दर्ज की गई है। FIR में नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिज राज बारापत्रे और मारुफ अहमद हनफी को आरोपी बनाया गया है।

मामला भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 61, 198, 199, 308(7) और 318 (4) के तहत दर्ज किया गया है। इनमें आपराधिक साजिश, लोक सेवक द्वारा कानून की अवहेलना और चोट पहुंचाने की मंशा, जबरन वसूली से जुड़े प्रावधान तथा धोखाधड़ी जैसे आरोप शामिल हैं।
