रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर

image

रायपुर में सराफा दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान की दीवार में गड्ढा करके अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के साथ सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। चोरी हुए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

image

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *