भोपाल में भारी बारिश का अलर्ट नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

bhopal 7

Bhopal: राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे से तेज बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज दिनभर भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की इस अपडेट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आज भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है.

स्कूली विद्यार्थियों को राहत

भोपाल में बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है. लगातार पानी गिरने के कारण शहर के की इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली विद्यार्थियों को राहत देने के लिए अवकाश का निर्णय लिया है.

image

शिक्षकों स्कूल पहुंचा होगा

विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और अन्य स्कूल कर्मचारियों की छुट्टी नहीं की गई है. उन्हें निर्धारित समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा. स्कूल प्रबंधन को प्रशासन के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने Cyclonic Circulation और ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण आज प्रदेश के करीब 40 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसके प्रभाव से राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *