रायपुर में थोड़ी देर बाद तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
यात्रा के दौरान जाम से बचने के लिए वाहन चालकों से इन रास्तों पर जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा है।


