बर्थडे पर दिखी दरियादिली: 500 से ज्यादा छात्रों को मुफ्त में खिलाया वड़ा पाव और आलू गुंडा

gifs17 1786076411

रायपुर। जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए एक युवक ने अनोखी पहल की। बर्थडे बॉय ने अपने जन्मदिन के मौके पर ग्राहकों और छात्रों को रिटर्न गिफ्ट देने का फैसला किया। उसने मुफ्त में वड़ा पाव और आलू गुंडा बांटकर लोगों का दिल जीत लिया।

इस खास आयोजन में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग पहुंचे। फ्री वड़ा पाव और आलू गुंडा लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने जन्मदिन मनाने के इस अनोखे तरीके की जमकर सराहना की।

image

बर्थडे बॉय ने कहा कि आमतौर पर जन्मदिन पर लोग गिफ्ट लेते हैं, लेकिन उन्होंने सोचा कि इस बार ग्राहकों और छात्रों को ‘रिटर्न गिफ्ट’ दिया जाए। उनका उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और खुशी साझा करना था।

image
image

इस पहल की जानकारी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताते हुए कहा कि यदि खुशियां इस तरह बांटी जाएं तो हर जन्मदिन किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *