भिलाई ट्रिपल मर्डर केस: फांसी की सजा रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी

image

बिलासपुर/भिलाई। भिलाई के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी को दी गई फांसी की सजा रद्द कर दी है। अदालत ने इसे “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” श्रेणी का मामला नहीं मानते हुए सजा को बदलकर आखिरी सांस तक आजीवन कारावास कर दिया।

यह मामला पत्नी, डेढ़ माह की मासूम बेटी समेत तीन लोगों की हत्या से जुड़ा है। निचली अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, हाईकोर्ट में अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के सभी तथ्यों और परिस्थितियों का परीक्षण किया।

image
image
image

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला फांसी की सजा देने योग्य “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” की श्रेणी में नहीं आता। इसलिए मृत्युदंड को निरस्त करते हुए दोषी को शेष जीवन, यानी अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई।

image

इस फैसले के साथ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोषी को सामान्य आजीवन कारावास की तरह समयपूर्व रिहाई का लाभ नहीं मिलेगा और उसे जीवन के अंतिम समय तक जेल में ही रहना होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *