Ips रतनलाल डांगी मामले में “न्याय की लड़ाई जारी है, पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।”

file 00000000311c820883ba88e1275cb362

आईपीएस अफसर रतनलाल डांगी के खिलाफ पीड़िता ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर IPS.की बजाय IAS अफसर से जांच की मांग की है।

याचिकाकर्ता पीड़िता ने अपनी याचिका में कहा है, दोनो आईपीएस अधिकारियों को उक्त मामलें की जांच का अधिकार ही नहीं है। पीड़िता ने उक्त मामलें में आईपीएस अधिकारी के स्थान पर आईएएस अधिकारी से जांच कराने हेतु अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के माध्यम से हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है।

1000101142

इसिलए आईएएस अफसर से जांच की मांग

याचिका में बताया है, तत्कालीन आईजीपी आनंद छाबड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि आनंद छाबड़ा रतनलाल डांगी के समान रैंक के अधिकारी है, अतः उन्हे उक्त मामले की जांच की अधिकारिता नहीं है।

1000101180
1000101181
1000101182

आईपीएस आनंद छाबड़ा के विरूद्ध महादेव सट्टा एप मामले में आपराधिक प्रकरण विचाराधीन है, अतः पीड़िता उक्त अधिकारी से अपने मामलें की जांच नहीं कराना चाहती है, इसके साथ ही मिलना कुर्रे जो कि तत्कालीन डीआईजीपी के पद पर पदस्थ थी जो कि आईपीएस रतनलाल डांगी से एक रैंक नीचे की अधिकारी है, अतः आईपीएस मिलना कुर्रे को भी उक्त मामले की जांच की अधिकारिता नहीं है।

1000101179
1000101178

याचिका के अनुसार आईपीएस डांगी के विरूद्ध इतने गंभीर आरोप लगने के बावजूद भी राज्य शासन द्वारा उन्हें सेवा से निलंबित नहीं किया।पीड़िता ने अपनी याचिका में सीनियर आईएएस अधिकारी एवं महिला आईएएस अधिकारी से उक्त गंभीर शिकायत की जांच कराए जाने व आईपीएस डांगी के राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य में बनाई गई अवैध संपत्ति की जांच पश्चात् आईपीएस रतनलाल डांगी को सेवा से बर्खास्त करनेकी मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *