Ips रतनलाल डांगी मामले में “न्याय की लड़ाई जारी है, पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।”

img 20260801 wa0530

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़ा विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है। मामले में शिकायतकर्ता महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

महिला ने अपनी शिकायत पर उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अदालत से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

1000101142

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति को दोनों पक्षों के आरोपों और तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।शिकायतकर्ता महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की निष्पक्ष जांच, शिकायत पर उचित कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राहत की मांग की है।

1000101180

1000101181
1000101182

महिला का पक्ष है कि मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए अदालत की निगरानी में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।वहीं आईपीएस रतनलाल डांगी लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए इसे साजिश करार देते रहे हैं। उन्होंने भी अपनी ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है।फिलहाल मामला न्यायिक प्रक्रिया और जांच के अधीन है।

1000101179

1000101178

हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ही आगे की दिशा स्पष्ट होगी। पुलिस विभाग की जांच रिपोर्ट और न्यायालय के रुख पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *