शिक्षकों की हड़ताल से स्कूलों में तालाबंदी, कई जगह रसोइयों के भरोसे चली पढ़ाई

image 2026 07 15t204223.651

मोहला-मानपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशभर के सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएं एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में मोहला-मानपुर जिले के सहायक ने भी भाग लिया। हड़ताल का जिले की प्राथमिक शालाओं के संचालन और शिक्षण व्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिला।

400 से अधिक प्राथमिक शालाओं के सहायक शिक्षकों ने किया हड़ताल

जानकारी के अनुसार, जिले के लगभग 400 से अधिक प्राथमिक शालाओं में पदस्थ सहायक शिक्षक हड़ताल पर रहे। जिसके चलते कई प्राथमिक स्कूलों में तालाबंदी की नौबत आ गई। वहीं कई शालाएं रसोइयों के भरोसे सुबह के समय खुलीं जरूर, लेकिन मध्याह्न भोजन या फिर बिना मध्याह्न भोजन व्यवस्था के कुछ समय खुले रहने के बाद स्कूल बंद भी हो गईं।

हड़ताल प्रभावित ऐसे स्कूल भी रहे, जहां रसोइयों अथवा माध्यमिक या अन्य शालाओं के अध्यापकों के भरोसे प्राथमिक शालाओं का संचालन हुआ। कतिपय शालाओं में अन्य पड़ोसी स्कूलों के शिक्षकों ने यथासंभव अध्यापन कराया भी, लेकिन हालात कुल मिलाकर यही रहे कि बच्चों का ज्यादातर समय बिना अध्यापन के स्कूल परिसर या गांव में खेलते-कूदते ही बीता। 

image

मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से लगे प्राथमिक विद्यालय में पहुंचने पर पता चला कि रसोइए ने यहां स्कूल खोला है, जहां बच्चे खेलते मिले। यहां बच्चों ने बताया कि शिक्षक हड़ताल पर गए हैं तथा रसोइए के साथ गांव की एक युवती ने स्कूल में आकर कुछ देर उन्हें पढ़ाया।

वहीं ग्राम परदोनी समेत आसपास की अन्य कई प्राथमिक शालाओं में शाला संचालन समय के दौरान ताला जड़ा मिला। इन स्कूलों में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला, जो यह बता सके कि शाला सुबह के समय भी कुछ देर खुली थी अथवा नहीं।

दूसरी ओर लल्लूराम की टीम ने जिले के जिला अधिकारी से इस संबंध में पक्ष लेने की कोशिश की, लेकिन दफ्तर में यह जानकारी मिली कि साहब अवकाश पर हैं और कहीं बाहर गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *