तेज रफ्तार का कहर, कार-टेंपो टक्कर में 3 की मौत

fsdsdsd

बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात हुए हादसे में टेंपो सवार पांच लोग घायल हुए थे। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 13 वर्षीय सोनम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल उसके 8 वर्षीय भाई फैजान और टेंपो चालक शफीक को लखनऊ रेफर किया गया

लेकिन मंगलवार देर रात इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक भाई-बहन अपने माता-पिता के साथ बहराइच से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना में उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *