साइड नहीं मिलने पर भड़का वन अफसर, यात्री बस रोककर चालक से की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

chatgpt image jul 12, 2026, 08 33 30 pm

CG News: गरियाबंद देवभोग नेशनल हाइवे 130 सी पर यात्री बस को रोक कर गाली गलौच करते वन अफसर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. ये वीडियो शनिवार को रात 10 से 11 बजे के बीच की बताई गई है.वन अफसर ने यात्री बस रोककर चालक से की गाली-गलौजदरअसल, शारदा ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्री लेकर देवभोग आ रही थी, जिसे वन अफसर द्वारा अपनी सरकारी बोलेरो अड़ा कर कालिमाटी के पास रोक दिया गया.

वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स उदंती अभ्यारण्य के इन्दागांव परिक्षेत्र के रेंजर है, जो साइड नहीं देने का आरोप लगाते हुए बस चालक यशवंत बंजारे को गंदी गंदी गाली देते दिखाई दे रहे,साहब के सहयोगी भी ताव झाड़ते नजर आ रहे,यात्री बस के आगे रास्ता रोककरआधे घंटे तक यात्री बस को रोका गया,जिसे हटाने को कहने पर नहीं हटाने की बात कहते अफसर नजर आ रहे हैं. पास में मौजूद पुलिस कर्मी भी रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं.

चालक की रिपोर्ट पर इंदागांव पुलिस ने आधी रात तक अफसर को बिठाये रखा. बस चालक बंजारे ने बताया कि अभ्यारण्य इलाके में हाइवे सिंगल लेन है, बारिश के कारण पटरी भी क्षतिग्रस्त है,ऐसे में चौड़ी जगह देखकर साइड दीया जाता है. मैं यात्रियों के जान जोखिम में डालना नहीं चाहता था. 112 को कॉल कर सहायता मांगी थी. लिखित शिकायत इन्दागांव थाने में किया है. थाना प्रभारी डोमेंद सिन्हा ने बताया कि चालक की ओर से लिखित शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है.

Follow honeybadger WhatsApp channel 👇

https://whatsapp.com/channel/0029Vb8rfxb2P59igu99sx1G

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *