जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से कार चालक की मौत, दो घायल

ghatana ka btha kashhatagarasata kara va jagal ma ghasa bsa 2862317393a95fdca3b0b0bda4fd7bb3

जगदलपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार की सुबह एक यात्री बस ने सामने से आ रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया।

Read more : 13 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार – thehoneybadger.co.in: जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से कार चालक की मौत, दो घायल

मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्यय ने बताया की कोंडागांव निवासी युवक अपने परिवार के 2 सदस्यों के साथ सुबह 8 बजे अपनी कार से गीदम जाने के नाम पर निकला था। कार चालक जैसे ही कोंडागांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में दूधगांव के पास पहुंचा कि जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली कांकेर रोडवेज की बस ने सामने से टक्कर मार दी।

image

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में बैठे यात्रियों को भी चोट आई, कार चालक की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव थाना प्रभारी के साथ ही स्टाफ मौके पर आ पहुंचे। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि मृतक के परिजन भी अस्पताल आ गए। घटना के बाद से बस चालक की तलाश की जा रही है। जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *