13 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार

untitled design 2026 06 19t072108.864 11zon

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इसके बावजूद प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 21 प्रतिशत कम बनी हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं 13 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है.

मानसूनी सिस्टम सक्रिय, बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका इस समय श्रीगंगानगर, रोहतक, शाहजहांपुर, बस्ती और मुजफ्फरपुर से गुजरते हुए मणिपुर तक फैली हुई है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे लगे क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है.

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *