बांकीपुर में BJP का बड़ा सरप्राइज! जिस नाम की चर्चा नहीं थी, उसी पर लगाया दांव, अब प्रशांत किशोर से सीधी टक्कर

Bihar By Election
Bihar By Election

Bihar By Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली बड़ी घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक लंबे समय से बीजेपी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता हैं और फिलहाल भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि जनसुराज पार्टी पहले ही प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

संगठन के कार्यकर्ता पर बीजेपी ने जताया भरोसा

बीजेपी ने इस बार किसी बड़े या चर्चित चेहरे की बजाय संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे युवा नेता अभिषेक कुमार को टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और वर्तमान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी इस सीट के लिए अभिषेक कुमार के नाम का समर्थन किया था। अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं और पार्टी के प्रदेश कार्यालय से लेकर विधानसभा स्तर तक कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

क्यों खाली हुई बांकीपुर सीट?

बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को राज्यसभा भेजा गया, जिसके बाद उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

Bankipur Assembly Seat: प्रशांत किशोर से होगी सीधी टक्कर

बांकीपुर सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। एक तरफ बीजेपी ने युवा चेहरा अभिषेक कुमार को मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी ओर जनसुराज पार्टी ने अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यह चुनाव सिर्फ सीट का नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीति का भी अहम मुकाबला माना जा रहा है।

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार

6 जुलाई: अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू
13 जुलाई: नामांकन की अंतिम तिथि
14 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच
16 जुलाई: नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
30 जुलाई: मतदान
3 अगस्त: मतगणना और परिणाम
4 अगस्त: पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न

Bihar Election 2026: क्यों अहम है बांकीपुर सीट?

बांकीपुर विधानसभा सीट पटना की सबसे प्रतिष्ठित सीटों में गिनी जाती है। बीजेपी यहां लंबे समय से मजबूत स्थिति में रही है और नितिन नवीन लगातार इस सीट से जीत दर्ज करते रहे हैं। अब पार्टी ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अभिषेक कुमार को मौका दिया है। वहीं प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से यह उपचुनाव बिहार की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाइयों में शामिल हो गया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी अपना गढ़ बचा पाती है या जनसुराज इस सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर करने में सफल होती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *