CGSOS विशेष अवसर परीक्षा 2026: 10वीं-12वीं में फेल और सप्लीमेंट्री छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 8 जुलाई तक करें आवेदन

whatsapp image 2026 07 03 at 8.38.12 pm

अगर आप छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं या 12वीं परीक्षा में फेल हो गए हैं या आपको सप्लीमेंट्री मिली है, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है, ताकि उनका एक साल बर्बाद न हो। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) की विशेष अवसर परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 3 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक 500 रुपये की लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सबसे अधिक छात्र गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय में फेल या सप्लीमेंट्री हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 10वीं में 793 और 12वीं में 780 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री मिली है।

आवेदन करते समय अपनी पिछली मार्कशीट, आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें। आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने या आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

यदि आपके परिवार या परिचितों में कोई छात्र इस अवसर का इंतजार कर रहा है, तो उसे समय रहते आवेदन करने की सलाह दें। यह परीक्षा पास कर अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने और आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण अवसर है।

ऐसी ही उपयोगी और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए द हनीबेजर न्यूज़ के साथ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *