भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बलराम किसान न्याय यात्रा (Balram Kisan Nyay Yatra) के तहत कवर्धा में किसान प्रदर्शन कर रहे है। बताया जा रहा है कि करीब 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान सड़कों पर उतरे है। जिससे जिला मुख्यालय के चारों प्रमुख मार्ग में जाम की स्थिति बन गई है।
बोनस समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Kawardha Farmers Protest आपको बता दें कि किसान गन्ने पर 150 रुपये बोनस समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही किसानों की ये भी मांग है कि गन्ना और बागवानी फसलों को कृषक उन्नति योजना में शामिल किया जाए। साथ ही शक्कर कारखानों की क्षमता बढ़ाने और सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार के साथ ही गन्ने को फसल बीमा के दायरे में शामिल किया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह का बयान
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों की माँग पर विचार विमर्श चल रहा है। CM कृषि व सहकारिता विभाग के सचिव से चर्चा किए हैं। उम्मीद है जल्द ही गन्ना उत्पादक किसानों के हित में निर्णय होगा। भाजपा सरकार गन्ना उत्पादक किसानों का नुकसान नहीं होने देगी।

