10वीं की परीक्षा 23 नवंबर से, 12वीं का टाइम टेबल जारी

dddd v jpg 1280x720 4g

रायपुर। Chhattisgarh Open School 10th 12th Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 23 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 08 दिसम्बर 2026 तक तथा हायर सेकण्डरी की परीक्षा 23 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 10 दिसम्बर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Read also:- https://thehoneybadger.co.in/?p=3836

यहां से डाउनलोड करें समय-सारिणी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CG Open School Exam 2026) के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से संबंधित विषयवार समय-सारिणी की जानकारी अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की कार्यालयीन वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहां से छात्र-छात्राएं समय-सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं।

Chhattisgarh Open School 10th 12th Exam Date 2026 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा समस्त परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा की तिथियों एवं समय की जानकारी समय रहते प्राप्त कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हों।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *