महिला नेता के घर घुसा अज्ञात व्यक्ति, एक घंटे तक करता रहा संदिग्ध हरकत, CCTV भी तोड़ा

chhattisgarh budget 2026 27 2026 09 23t073232.609 768x479

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां एक महिला जनप्रतिनिधि के घर आधी रात एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया. आरोपी चारदीवारी लांघकर करीब एक घंटे तक घर के आसपास संदिग्ध गतिविधि करता रहा.बताया जा रहा है कि आरोपी ने सामने वाले घर में लगा CCTV कैमरा भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया.

हालांकि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित महिला पंच ने इस मामले में मुजगहन थाने में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और इसे आपराधिक साजिश बताया है.

जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है. जब परिवार घर के अंदर था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति चारदीवारी कूदकर अंदर आ गया. वह करीब एक घंटे तक घर के आसपास घूमता रहा और संदिग्ध हरकतें करता रहा. जब उसे लगा कि CCTV में उसकी हरकतें रिकॉर्ड हो रही हैं तो उसने सामने वाले घर में लगा कैमरा तोड़ दिया और वहां से फरार हो गया.

महिला जनप्रतिनिधि ने घटना का CCTV फुटेज पुलिस को सौंपी है. फुटेज में साफ तौर पर अज्ञात व्यक्ति की गतिविधि दिखाई दे रही है. परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद से वे दहशत में हैं. उन्हें आशंका है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि सोची समझी साजिश हो सकती है.फिलहाल मुजगहन पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *