व्यापम परीक्षा में ‘नाउ’ शब्द से भड़का सेन समाज, कहा-ये हमारी बेइज्जती है, बर्दाश्त नहीं करेंगे

chhattisgarh budget 2026 27 2026 09 23t080655.740 768x479

रायपुर: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. बता दें, व्यापम की परीक्षा में ‘नाउ’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. 20 सितंबर को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक लोकोक्ति को लेकर सेन समाज ने आपत्ति जताई है.सेन समाज का कहना है कि प्रश्नपत्र में ‘नाउ’ शब्द का इस्तेमाल आपत्तिजनक तरीके से किया गया है, जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

कई जिलों में विरोध प्रदर्शनसमाज ने इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को लेकर प्रदेश के कई जिलों में सेन समाज ने विरोध प्रदर्शन भी किया है. समाज के लोगों ने इसे उनकी जाति और पेशे को लेकर अपमानजनक बताया है. रायपुर में सेन समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

प्रतिनिधियों का कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए. इससे समाज में गलत संदेश जाता है. उन्होंने व्यापम से प्रश्न को वापस लेने और भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने की मांग की है.

20 सितंबर को आयोजित व्यापम की परीक्षा में एक प्रश्न में लोकोक्ति के रूप में ‘नाउ’ शब्द का प्रयोग किया गया था. इस लोकोक्ति को लेकर सेन समाज ने आपत्ति जताई है. समाज का कहना है कि इस शब्द से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है.सेन समाज ने मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और संबंधित प्रश्न तैयार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *