‘कुपुत्र ही कहलायेगा..’, राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर भड़के CM साय, कसा तंज

chhattisgarh budget 2026 27 2026 09 21t112238.583 768x479

रायपुर: इंदौर में 19 सितंबर को हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री का मामला अब बड़ा सियासी विवाद बनता हुआ दिखाई दे रहा है. कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर पुलकित मणि ने पीएम मोदी के बोलने के तरीके का नकल उतारा. अब सीएम साय मामले में हमलावर होते हुए दिखे हैं. सीएम साय ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है.

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (19 सितंबर) को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित ने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की. स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर पुलकित मणि ने मंच पर PM मोदी की बोलने की शैली, हाव-भाव और ‘Hello My Friend’ और हग डिप्लोमेसी की नकल की. इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे और वीडियो में हंसते हुए नजर आए. विवाद तब बढ़ा जब मिमिक्री के एक हिस्से में PM की एक पुरानी रैली का जिक्र आया, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवाई थी. अब इस मामले को लेकर बीजेपी हमलावर हैं.

इस पूरे मामले में बीजेपी के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है. मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने इस एक्ट को शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय बताया. सीएम मोहन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को झूठ की गूंज बताया. सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है. हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *