‘डेढ़ साल में साढ़े आठ लाख करोड़ का निवेश’, इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए सीएम साय

raipur 8 1 768x434

Raipur: राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय औद्योगिक मेले का आयोजन होने जा रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज के ओपन ग्राउंड में 18 से 20 सितंबर 2026 तक 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 लगाया जाएगा. इस आयोजन में सीएम साय भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया.लघु उद्योग भारती ने दिया मंच-सीएम सायसीएम साय ने कहा ‘देश के जो सूक्ष्म और लघु उद्योग है उनको मंच देने का लघु उद्योग भारती ने किया है. लघु उद्योग भारती संगठन ने पिछले कई वर्षों से सराहनी काम किया है.

देश के 750 से अधिक जिलों के लघु उद्योग लघु उद्योग भारती से जुड़े हुए हैं. छत्तीसगढ़ में 25 जिलों के 1200 से अधिक लघु सूक्ष्म उद्योग लघु भारत उद्योग भारती से जुड़े हुए हैं. औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती का एक बड़ा योगदान है.’

18 से 20 सितंबर तक होगा आयोजन उन्होंने आगे कहा ’18 से 20 सितंबर तक 3 दिन के रोजगार मेला का आयोजन हुआ है. इस कार्यक्रम में देशभर से 300 से है अधिक लोग शामिल हुए है. यह केवल एग्जिबिशन नहीं है बल्कि इसमें निवेशक आए हैं वे युवाओं को उद्योग के बारे में सिखाएंगे और ज्ञान भी देंगे.’

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंदर ही हमारे छत्तीसगढ़ में साढ़े आठ लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश आ चुका है और कई चीज का काम शुरू भी हो चुका है.सीएम साय ने बताया है कि साढ़े ग्यारह हजार करोड़ का सेमीकंडक्टर प्लांट बनाना शुरू हो चुका है. हमारा उद्देश्य है कि सरकार उद्योगों के लिए रेगुलेटर नहीं बल्कि फेसिलेटर की भूमिका भी निभाए. नई उद्योग नीति में सिंगल विंडो सिस्टम है.

14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग से जोड़ना, नए निवेश लाना और रोजगार के अवसर पैदा करना है. देशभर के बड़े उद्योगपति, MSME सेक्टर के उद्यमी, स्टार्टअप्स और निवेशक शामिल होंगे. इस आयोजन के जरिए MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नवाचार को एक साझा मंच मिलेगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *