छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, आंकड़ा 100 के पार, रायपुर-दुर्ग समेत इन जिलों में बढ़े केस

chhattisgarh swine flu 768x432

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोपकुछ साल पहले देश-विदेशों में कोरोना का कहर देखने को मिला था, जिसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था. वहीं इन दिनों एक नए वायरस की एंट्री हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में लगातार स्वाइन फ्लू (H1N1) के मरीज देखने को मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में स्वाइन फ्लू के 24 नए मरीज मिले हैं.

इन नए मरीजो के मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है. जानकारी के अनुसार, 87 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं 21 ऐसे मरीज हैं जिनका ट्रीटमेंट घर से चल रहा है

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 8 नए मरीज मिले हैं, जिससे अब बाकी के लोगों में भी डर का माहौल है. इसके अलावा प्रदेश के कई अलग-अलग जगहों से भी नए मरीज मिले हैं.

वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो सरकारी डेटा के अनुसार, अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 38 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें से 36 मरीजों का हस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि रायपुर के दो मरीजों का ट्रीटमेंट घर से ही चल रहा है और उनका पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 10 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं, जिनमें से 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है.

वहीं 5 ऐसे मरीज हैं जिनकी देख-रेख और सही इलाज घर से ही किया जा रहा है. इसी तरह राजनांदगांव में 10 मरीज पाए गए हैं. इसके अलावा कोरबा से 8 मरीज, दुर्ग से 13 मरीज, महासमुंद से 12 मरीज और बालोद में 9 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले हैं

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *