चार्जिंग के बाद निकाली ई-स्कूटर 10 मिनट में जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

ev scooter fire 1 768x432

Rajnandgaon news इन दिनों मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है. इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी किफायती तो होती हैं, लेकिन आए दिन ई-स्कूटर और ई-बाइक में कुछ न कुछ गड़बड़ियां भी देखने को मिलती रहती हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के कमल टॉकीज चौक के पास से सामने आया है, जहां चार्जिंग से जैसे ही ई-स्कूटर को बाहर निकाला गया, उसमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह 10 मिनट के अंदर जलकर खाक हो गई. ई-स्कूटी को इस तरह धू-धू कर जलते देख आसपास के लोग दंग रह गए.

जानकारी के अनुसार, यह ई-स्कूटर सोनी डेयरी के संचालक महेश सोनी की बताई जा रही है. ई-स्कूटी डिस्चार्ज थी, इसलिए गाड़ी मालिक महेश ने इसे चार्ज होने के लिए लगाया था. जैसे ही चार्जिंग पूरी हुई और ई-स्कूटर को बाहर निकाला गया, वैसे ही उसमें से अजीब सी आवाज आने लगी. कुछ ही सेकंड में गाड़ी से धुआं उठने लगा. यह देखकर आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर भागने लगे.

आग की लपटों में बदल गया स्कूटरदेखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और स्कूटर जलने लगा. करीब 10 मिनट में आग ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेज थी कि स्कूटर के बॉडी पार्ट्स और अन्य हिस्से जलकर खाक हो गए, सिर्फ उसका स्ट्रक्चर ही बचा. गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *