रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी में हुआ स्पा सेंटर सील ऑनर और मैनेजर गिरफ्तार, स्पा सेंटर में असलील हरकते करवाने का आरोप

4d71f72faf4b26d394bd8f58dce141371667909832716442 original

रायपुर. देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई के बाद उसे सील कर दिया. पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री मिली. पूछताछ में वहां काम करने वाली युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया.पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी सिविल लाइन स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की टीम ने 10 सितंबर को स्पा सेंटर में दबिश दी थी.

जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं. पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर का संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3, कथित तौर पर दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करा रहे थे.

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों ने पूछताछ के दौरान संचालक और मैनेजर द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराने की बात कही. मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ देवेन्द्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है.

नगर निगम के साथ मिलकर सील किया सेंटरअनैतिक गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज 11 सितंबर को इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को सील कर दिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *