लखनऊ से दम्माम जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, प्लेन से मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर

indigo shifts operations to terminal 1 at delhi airport

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग अहमदाबाद में करवायी गई. पुलिस के मुताबिक विमान के अंदर से टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा हुआ मैसेज मिला था. इसके बाद शाम 5.55 बजे फ्लाइट की आपतकालीन लैंडिंग कराई गई.फ्लाइट में 133 लोग सवार थेलखनऊ से दम्माम जा रही फ्लाइट में गुरुवार (10 सितंबर) को उस समय हड़कंप मच गया जब विमान में टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा हुए मैसेज मिला.

इसके बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवायी गई. विमान में क्रू मेंबर समेत 133 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी, फायर टीम और बम स्क्वॉड समेत दूसरी एजेंसियों ने जांच करना शुरू कर दिया है.

इससे पहले भी दम्माम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम मिलने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी.

इस फ्लाइट में भी क्रू मेंबर को टिश्यू पेपर में बॉम्ब लिखा हुआ मैसेज मिला था.क्रू मेंबर्स ने इस मामले को गंभीरता से लिया. इस बात की जानकारी तुरंत पायलट को दी. इसके बाद पायलट ने विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया. प्लेन के रनवे पर उतरते ही सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड और दूसरी आपातकालीन सेवाओं ने फ्लाइट को खाली कराया था.

गोवा-दिल्ली फ्लाइट का एक इंजन फेलइससे पहले 1 सितंबर को गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बैठे यात्रियों की सांसें उस थम गई थीं, जब विमान का एक इंजन फेल हो गया. दरअसल, दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने सुबह 9.16 बजे उड़ान भरी थी. इस दौरान विमान का एक इंजन खराब हो गया. पायलट ने इसकी सूचना फौरन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी. इसके बाद एटीसी ने एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी और प्लेन को सुरक्षित सुबह 9.30 बजे उतार लिया गया था. इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *