यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार भारत के ब्रिक्स मंच पर पुतिन, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

vladimir putin india visit 768x432

देश की राजधानी दिल्ली 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए दुल्हन की तरह सज चुकी है. मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आधिकारिक विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनके स्वागत के लिए पहले ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह मौजूद थे. मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया. BRICS 2026 के दौरान व्लादिमीर पुतिन करीब 60 घंटों तक भारत में रहेंगे.

गौरतलब है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के बाहर किसी BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की यह पहली व्यक्तिगत भागीदारी है. आज यानी शुक्रवार शाम को पुतिन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात भी होनी है. इस बैठक में दोनों ही देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. ब्रिक्स समिट में व्लादिमीर पुतिन के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.

ब्रिक्स समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. पूरी दिल्ली को एक अभेद किले में तब्दील कर दिया है. जिन जगहों पर विदेश से आने वाले मेहमान रुक रहे हैं, उस इलाके में हाई लेवल सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली के प्रसिद्ध ITC Maurya होटल में रुके हैं.

पुतिन और उनके रूसी प्रतिनिधिमंडल के लिए होटल के बड़े हिस्से और कई कमरों को आरक्षित किया गया है.इन राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली में होगा जमावड़ा BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और वियतनामी प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग शामिल हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *