पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव

chhattisgarh budget 2026 27 2026 09 10t215223.509 768x479

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जांजगीर के चाम्पा थाना में उस वक्त हड़कंप मंच गया जब पुलिस हिरासत में युवक शिव सहिस की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद थाने के बाहर करीब 6 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ. शिव सहिस की मौत के बाद परिजन और मोहल्लेवासियों ने घेराव कर दिया. बाद में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी पहुंचे और परिजन से चर्चा की.

इस दौरान एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, 3 डीएसपी और कई थाना के टीआई मौजूद थे. वहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए थाना परिसर को पुलिस छावनी बना दी गई थी.

परिजन ने युवक से मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने तबियत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है.परिजनों ने की मुआवजे की मांगमामले में परिजन ने जांच और दोषियों कार्रवाई के साथ मुआवजा देने की मांग की है, क्योंकि मृतक युवक के परिवार में पत्नी, 5 बच्चे और माता-पिता, भाई शामिल है. इधर, मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और 3 डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है. साथ ही, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है.

दरअसल, चाम्पा के मेंहदीपारा के युवक शिव सहिस को कल बुधवार 9 सितम्बर की शाम को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद, उसे चाम्पा थाना में पुलिस हिरासत में रखा गया था. पुलिस के मुताबिक, रात 10 बजे युवक शिव सहिस की तबियत बिगड़ गई. उसे चाम्पा के शासकीय बीडीएम अस्पताल लेकर गए, जहां रात भर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां युवक की मौत हो गई.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *