क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कहर बरपाने वाले भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब टीवी की दुनिया में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार है. रोहित जल्द ही अपने नाम के शो The Rohit Sharma Show से बतौर टेलीविजन होस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. ऐसे में हिटमैन के फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या रोहित के इस नए कदम से उनके क्रिकेट करियर पर कोई असर पड़ेगा? क्या उन्हें टीवी शो के लिए क्रिकेट छोड़ना पड़ेगा? तो आइए जानते हैं क्या कहता है बीसीसीआई का नियम…
दरअसल टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय है. इसी बीच वह एक टीवी शो से अपने करियर की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. हिटमैन टीवी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं, इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं हैं कि उन्होंने वनडे क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया है.
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फैमिलीफुल हाउस से बतौर होस्ट टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट शो है. हालांकि शो के फॉर्मैट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके प्रोमो वीडियो ने पहले ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सामने आए प्रोमो वीडियो में रोहित अपने पुराने फेमस डायलॉग को दोहराते नजर आ रहे हैं, जिसमें वह कहते हैं कोई गार्डन में नहीं घूमेगा.
रोहित के टीवी डेब्यू की खबरें सामने आने के बाद उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या टीवी शो के लिए हिटमैन को क्रिकेट छोड़ना होगा? तो बता दें, भारतीय खिलाड़ी टीवी शो की मेजबानी और इंटरनेशनल क्रिकेट को साथ में जारी रख सकते हैं. इसे लेकर कोई ऑफिशियल बाध्यता नहीं है. बीसीसीआई के नियम में ये कहीं नहीं लिखा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव क्रिकेटर्स टीवी शो को होस्ट नहीं कर सकते. ऐसे में ये तो साफ हो गया है कि टीवी शो के लिए हिटमैन को क्रिकेट नहीं छोड़ना होगा.

