पीएम मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद, 6 हजार से ज्यादा युवा मौजूद

pm modi gen z interaction 768x432

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बड़ोदरा दौरे पर हैं. बड़ोदरा में आज पीएम मोदी का ‘मेगा शो’ है. पीएम मोदी यहां ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से सीधा संवाद किया है. इस कार्यक्रम में 6 हजार से ज्यादा युवा शामिल हुए हैं.‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

“यह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले साथियों के साथ मिलकर विकास और साझेदारी का जश्न मनाने का मौका है. यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है. मैं आज आपके बीच ‘विकसित भारत’ की यात्रा को और तेज करने के लिए आया हूं.”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं वडोदरा के हर नागरिक को उस सेवा-भाव के लिए दिल से बधाई और सराहना देता हूं, जिसके साथ आपने पूरे शहर में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया. कल मैं एक वीडियो देख रहा था, और उसे देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ. इस साल लाल किले से मैंने ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सप्तधारा’ यानी सात संकल्पों का आह्वान किया था. इन सात धाराओं में से एक है ‘गति शक्ति’.

पीएम मोदी ने बच्चों से कहा, “यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का सबूत है कि पिछले 12 सालों में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है. इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विचार सबसे पहले 2004 में आया था. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2006 में एक खास कंपनी बनाई गई थी. फिर भी, 2014 तक फाइलें बस इधर-उधर घूमती रहींय वे बस एक टेबल से दूसरी टेबल तक जाती रहीं और विडंबना देखिए कि इन फाइलों को भी किसी डेडिकेटेड कॉरिडोर का फायदा नहीं मिला.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *