पेपर लीक के बाद IGKV में बदली परीक्षा व्यवस्था, आज से दोबारा शुरू होंगी परीक्षाएं

webp 20 1 768x432

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में सामने आए पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. रद्द की गई तीन विषयों की परीक्षाएं सोमवार, 7 सितंबर यानी आज से फिर शुरू होंगी. इसके बाद 8 और 9 सितंबर को भी संबंधित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. पेपर लीक की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है.प्रश्नपत्र भेजने का तरीका बदलाअब निजी कॉलेजों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के पैकेट भेजने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है.

नई प्रणाली के तहत परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले संबंधित कॉलेज के अधिकृत ई-मेल पर प्रश्नपत्र भेजा जाएगा. यह ई-मेल पासवर्ड से सुरक्षित रहेगा और उसका पासवर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उपलब्ध कराया जाएगा.

प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी की मौजूदगी में होगी. ई-मेल खोलने से लेकर प्रश्नपत्र प्राप्त करने और उसे परीक्षा के लिए तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराना अनिवार्य किया गया है. रिकॉर्डिंग की एक प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन को भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे.तीन विषयों के पेपर हुए थे लीकदरअसल,

पिछले महीने दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज से परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था. एंटोमोलाजी विषय का पेपर परीक्षा से पहले बाहर आने के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी. इसके अलावा बीएससी प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलाजी और प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र भी परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले वाट्सएप पर प्रसारित हो गए थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *