बेटिकट यात्रियों से मालामाल हुआ SEC Railway: सिर्फ एक महीने में वसूले 4.19 करोड़ रुपए

train 4 (1)

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने शिकंजा कस दिया है. रेलवे प्रशासन द्वारा अगस्त महीने में चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान बेटिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर जमकर कार्रवाई की गई. इस एक महीने के भीतर रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 4 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि वसूली है.तीनों मंडलों में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाईयात्रियों को सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SECR के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर तीनों रेल मंडलों में यह विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान ट्रेनों से लेकर रेलवे स्टेशनों और परिसरों तक सघन चेकिंग की गई. अगस्त माह में चले इस अभियान के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 60,822 अनियमित एवं बिना टिकट यात्री पकड़े गए. इनसे बतौर जुर्माना कुल 4,19,31,888 का जुर्माना वसूला गया.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध और उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर उसकी बुकिंग जरूर कराएं. रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा, नियमों के अनुपालन और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए यह टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. साथ ही, रेलवे ने यात्रियों से टिकट जांच कर्मचारियों को सहयोग करने का आग्रह किया है ताकि सभी को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिल सके.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *