आज छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मानसून का महाअलर्ट, रायपुर से बस्तर तक जानें मौसम का ताजा हाल

cg 19 (1)

छत्तीसगढ़ में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. बीते कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश के गतिविधियां दर्ज की गई. मनेंद्रगढ़ में पानी के तेज बहाव के चलते पुलिया टूटने की खबर हैं. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर से अक्रामक रुख अपना चुका है.कई जगहों पर होगी तेज बारिशमौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है,

लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. इन इलाको में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने और वज्रपात की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से पेड़ों के नीचे सहारा लेने और बिजली के खंभों के न ठहरने की अपील की है.

लगातार हो रही बारिश से धमतरी जिले का माडमसिल्ली बांध 100 फीसदी भर चुका है. बांध का साइफन सिस्टम भी एक्टिव हैं. बांध का जलस्तर बढते ही जलनिकासी के लिए गेट ऑटोमेटिक खुल रहे हैं. साइफन सिस्टम एक्टिव होने के कारण पानी तेजी से बाहर निकल रहा है. इस बांध का निर्माण ब्रिटिश काल में 1914 से 1923 के बीच हुआ था. 34 साइफन स्पिलवे इसे खास बनाते है मॉनसून के दिनों में यहां साइफन सिस्टम देखने हजारों लोग पहुंचते हैं. हालांकि फिलहाल पानी का बहाव तेज है इसलिए प्रशासन में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *