दुर्ग में ED की दबिश, भूपेश बघेल के करीबी चंद्रवंशी के घर पहुंची टीम

untitled design 2026 04 28t215706.722 converted from jpg (1)

दुर्ग में ED की दबिश, भूपेश बघेल के करीबी चंद्रवंशी के घर पहुंची टीमदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के पहुंचने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले चंद्रवंशी के घर पहुंची है।

टीम द्वारा घर पर दस्तावेजों और अन्य संबंधित जानकारी की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है।हालांकि, ED की इस कार्रवाई को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है कि जांच किस मामले या किस आधार पर की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ED ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश बघेल और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

मार्च और जुलाई 2025 में भी भूपेश बघेल से जुड़े परिसरों पर ED की कार्रवाई की खबरें सामने आई थीं।फिलहाल चंद्रवंशी के घर चल रही कार्रवाई को लेकर ED की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम ने किन दस्तावेजों या सामग्री की जांच अथवा जब्ती की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *