दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत: नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को फूंककर चालक को पीटा, फिर किया चक्काजाम

nari gaon accident (2)

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने टैक्टर चालक को मार मारकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नारी गांव में शुक्रवार सुबह रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

image

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगा दी और ट्रैक्टर चालक की पिटाई भी कर दी। चालक मौके पर बेसुध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *