सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस खास अवसर की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी कुछ और ही होती है। आज दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से आए मेरे प्यारे लिटिल फ्रेंड्स के साथ रक्षाबंधन मनाया।” रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री बच्चों के बीच काफी सहज नजर आईं। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनके साथ समय बिताया और त्योहार की खुशियां साझा कीं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने के बाद सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने लिखा कि बच्चों ने उन्हें बहुत प्यार से कई राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई। इसके बाद उनके बीच बातचीत, हंसी-मजाक और शरारतों का सिलसिला भी चलता रहा।सीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा कि उनका प्यार उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।
उन्होंने कामना की कि बच्चों की मुस्कान हमेशा बनी रहे और उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें हर अवसर मिले। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली उनके लिए हमेशा सुरक्षित और संभावनाओं से भरी रहे। मुख्यमंत्री ने लिखा कि रक्षाबंधन पर उनकी कलाई पर भले ही कई राखियां बंधी हों, लेकिन उनके दिल में बच्चों का ढेर सारा प्यार है।

